जनपद महोबा में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

जनपद महोबा में मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक

महोबा। मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अंतर्गत थाना खन्ना की पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सराहनीय पहल की। मिशन शक्ति टीम ने थानाक्षेत्र में भ्रमण करते हुए महिलाओं और बालिकाओं से संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को सुना।

इस दौरान उन्हें महिला सशक्तिकरण से जुड़े प्रमुख कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही, गुड टच-बैड टच की पहचान, साइबर अपराध से बचाव, और विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 112, 1090 (महिला हेल्पलाइन), और 181 के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया।

टीम ने उपस्थित महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी या अपराध का सामना करने पर निडर होकर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। यह पहल महिलाओं और बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक कर, समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास है।

मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस विभाग का यह प्रयास महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है, जो न केवल उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगा, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ावा देगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!